National
14 कोसी परिक्रमा करने को अयोध्या में उमड़ पड़ा भक्तों का रेला, श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार की रही विशेष व्यवस्था
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। मंगलवार रात से शुरू हुई यह पावन परिक्रमा बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त से पहले ही जोरों पर थी। प्रभु श्रीराम
लेखक Digital Desk107K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। मंगलवार रात से शुरू हुई यह पावन परिक्रमा बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त से पहले ही जोरों पर थी। प्रभु श्रीराम की नगरी की धूल में पग रखते हुए बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं ‘राम-राम श्री राम जय जय राम’ का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। अनुमान के मुताबिक अब तक लगभग दो लाख श्रद्धालु परिक्रमा पूरी कर चुके हैं।



