National
गोरखपुर में अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, विकास-कानून को मुद्दा बनाकर दिया सत्ता परिवर्तन का संदेश
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चौरीचौरा की क्रांतिकारी विरासत, अमर बलिदानी बाबू बंधू सिंह का संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों के सहारे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पूर्वांचल में चुनावी
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चौरीचौरा की क्रांतिकारी विरासत, अमर बलिदानी बाबू बंधू सिंह का संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों के सहारे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पूर्वांचल में चुनावी अभियान का राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की।
चौरीचौरा की धरती से उन्होंने भाजपा सरकार को विकास, कानून-व्यवस्था, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर घेरा तो गोरखपुर को भी निशाने पर रखा। उनके भाषण में स्थानीय समस्याओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक विरासत, गोरखपुर में पुलिस की कार्यशैली और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सीधा हमला दिखाई दिया।



