राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महाकुम्भ-2025 पर डाक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर सात करोड़ रुपये से अधिक के गबन के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने मुख्य आरोपित सुमित नागर को गिरफ्तार किया है। वाराणसी निवासी आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहा था।
ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार को उसे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल इसानिका के बाहर से गिरफ्तार किया। मामले में पांच अन्य आरोपित भी नामजद हैं।