जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंजारी स्‍थ‍ित स्‍टेड‍ियम में इसी महीने होने वाले मैच के ल‍िए तैयार‍ियां अंत‍िम दौर में हैं। इसी कड़ी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल, आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह शाम छह बजे गंजारी क्र‍िकेट स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए गए थे। पर‍िसर में शाम को सभी के साथ स्‍थानीय अध‍िकारी भी मौजूद रहे।
दूध‍िया रोशनी में पूरा स्‍टेड‍ियम नहाया हुआ था और पर‍िसर के कई प्रमुख ह‍िस्‍सों का भ्रमण कर सभी ने आगामी आयोजन की तैयार‍ियों को भी परखा और स्‍टेड‍ियम न‍िर्माण से जुड़े लोगों से भी बातचीत की। बताया गया क‍ि स्‍टेड‍ियम का काम लगभग पूरा हो चुका है, यहां कई प‍िचों को भी ब‍िछाया गया है। पर‍िसर में शाम से ही गहमागहमी बढ़ गई थी।