National
वाराणसी में लूट और अपहरण के मामले में फरार आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा
जागरण संवाददाता, चौबेपुर (वाराणसी)। जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र में अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र दुबे के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चौबेपुर (वाराणसी)। जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र में अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र दुबे के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।
मंगलवार को निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने वाराणसी के बड़ागांव स्थित आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश की तामीला कराई और मुनादी कराई।
मामले के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को चिलबिला बड़ागांव, वाराणसी निवासी अभियुक्त राजेंद्र दुबे अपने कुछ पुलिसकर्मी साथियों के साथ मिलकर कुड़ी बड़गांव निवासी सुशील पांडेय का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।



