National
शिवपुरी: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश को हत्या के प्रयास के केस में जमानत, एक दिन पहले कोर्ट में किया था सरेंडर
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को हत्या के प्रयास के मामले में अदालत से राहत मिल गई है। बुधवार को एडीजे कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका
लेखक Digital Desk161K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को हत्या के प्रयास के मामले में अदालत से राहत मिल गई है। बुधवार को एडीजे कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। खास बात यह है कि दिनेश ने मंगलवार को ही अदालत में सरेंडर किया था, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। सरेंडर के महज एक दिन बाद उसे जमानत मिल गई।



