जागरण संवाददाता, पटना। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व है। इस वर्ष 24 नवंबर, मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग के शुभ संयोग में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन गंगा सहित विभिन्न पवित्र नदियों और सरोवरों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान और दीपदान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।