National
हरियाणा में कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, अस्पताल में खांसी-जुकाम के बढ़े मरीज
जागरण संवाददाता, हांसी। जिले के कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम की ठंड बढ़ने के साथ नागरिक अस्पताल की ओपीडी में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अस्पताल के चिकित्स
लेखक Sumit Kumar79K पढ़े गए
-1794850292525.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, हांसी। जिले के कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम की ठंड बढ़ने के साथ नागरिक अस्पताल की ओपीडी में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डाक्टर विशेष के अनुसार, ऐसे मरीजों में बच्चे और बुजुर्ग अधिक हैं।
बच्चों में गला खराब होने के बाद खांसी और बुखार की शिकायत भी देखने को मिल रही है। डाक्टरों ने अस्थमा, सांस की पुरानी बीमारी और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने को कहा है।



