अंचल सिंह, जम्मू। शहर में आवारा कुत्तों की अनुमानित आबादी बढ़कर 56 से 57 हजार के करीब पहुंच गई है, जिनमें से 54 हजार से अधिक कुत्तों का बधियाकरण और एंटी-रैबीज टीकाकरण करने का दावा जम्मू नगर निगम कर रहा है। प्रति कुत्ता 1350 रुपये खर्च करने के बावजूद शहर में एक भी आवारा कुत्ते को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन या माइक्रोचिप नहीं लगाई गई है।