National
घर गर्म रखने का नया 'कश्मीरी फॉर्मूला', एक स्विच से गर्म होगा फर्श; बंद करने पर भी 5 घंटे रहेगी गर्माहट
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर की सर्दियों में घर को गर्म रखने का पारंपरिक तरीका अब धीरे-धीरे बदल रहा है। कभी हर घर की जरूरत माने जाने वाले लकड़ी से गर्म होने वाले हमाम की जगह अब इलेक्ट्रिक हमाम ले रहे हैं। एक दशक पहले तक
लेखक Rahul Sharma143K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर की सर्दियों में घर को गर्म रखने का पारंपरिक तरीका अब धीरे-धीरे बदल रहा है। कभी हर घर की जरूरत माने जाने वाले लकड़ी से गर्म होने वाले हमाम की जगह अब इलेक्ट्रिक हमाम ले रहे हैं। एक दशक पहले तक लोगों के लिए नई तकनीक माने जाने वाले इलेक्ट्रिक हमाम का चलन अब तेजी से बढ़ रहा है। खासकर शहरी और कस्बाई इलाकों में लोग लकड़ी, धुएं और रोजाना की मेहनत से छुटकारा पाने के लिए इस आधुनिक विकल्प को अपना रहे हैं।



