National
झारखंड में केंद्र से आगे निकली राज्य सरकार की आवास योजना, 2.42 लाख परिवारों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये
राज्य ब्यूरो, रांची। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत राज्य में प्रधानमंत्री आवासों से कहीं अधिक अबुआ आवास का निर्माण होगा।
लेखक Ashish Jha102K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत राज्य में प्रधानमंत्री आवासों से कहीं अधिक अबुआ आवास का निर्माण होगा।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास के तहत स्वीकृत इकाइयों की संख्या राज्य में प्रधानमंत्री आवास के तहत स्वीकृत इकाइयों से लगभग 90 हजार अधिक हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्य में 1.48 लाख इकाइयों से अधिक आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस क्रम में 1.40 कराेड़ मानव दिवस का सृजन किया गया है। दूसरी ओर, Abua Awas Yojana के तहत 2.42 लाख इकाइयों का निर्माण होगा।



