National
सुबह-रात बढ़ेगी ठंड, चक्रवाती तूफान से बारिश की आशंका; झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप खिलने
लेखक Verendra Rawat73K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का एहसास धीरे-धीरे बढ़ेगा।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 नवंबर से राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा गहरा अवदाब चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रक्रिया में है। इसके प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है।



