राज्य ब्यूरो, धर्मशाला। राज्य सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में दस महीनों में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के वेतन और अन्य सुविधाओं पर 43 करोड़, 22 लाख, 26 हजार 226 रुपये खर्च किए हैं। विधायक प्रकाश राणा के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने सदन में यह जानकारी दी। इनमें वेतन एवं भत्तों पर ही 26 करोड़ 34 लाख 98 हजार 955 रुपये खर्च हुए हैं।