National
बढ़ती ठंड के बीच कश्मीर में बदला स्कूलों का समय, पढ़ें नई टाइमिंग
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में सर्दी बढ़ने के साथ ही स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (डीएसईके) ने सोमवार को आदेश जारी कर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए नई
लेखक Rahul Sharma71K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में सर्दी बढ़ने के साथ ही स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (डीएसईके) ने सोमवार को आदेश जारी कर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी निर्धारित की है। नया समय 17 नवंबर 2026 से लागू होगा।
आदेश के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी। वहीं, नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।



