National
पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराएं और हाथों-हाथ खरीदें नया वाहन, 19 नवंबर को गाजियाबाद में लगेगा 'परिवहन मेला'
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने और नए वाहन खरीदने के लिए अब वाहन स्वामियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग की ओर से 19 नवंबर यानी बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन क
लेखक Lakshay Chaudhary143K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने और नए वाहन खरीदने के लिए अब वाहन स्वामियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग की ओर से 19 नवंबर यानी बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवर्तन मेले का आयोजन किया जाएगा।
इसमें वाहन निर्माता कंपनियों, अधिकृत डीलर्स, पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों और बैंकों के प्रतिनिधि एक मंच पर मौजूद रहेंगे। मेले में पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने से लेकर नया वाहन खरीदने और उसके लिए ऋण प्राप्त करने तक की जानकारी दी जाएगी।



