National
माइक्रोसाफ्ट आउटेज: 74 देशों के 43 करोड़ यूजर्स को क्यों उठानी पड़ी थी परेशानी? कंपनी ने बताई वजह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में पिछले हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई बड़ी रुकावट के पीछे जुलाई में किया गया एक साफ्टवेयर अपडेट जिम्मेदार था। इस गड़बड़ी के चलते कंपनी के नेटवर्किंग गेटवे के 80 प्रतिशत से अधिक
लेखक Digital Desk129K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में पिछले हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई बड़ी रुकावट के पीछे जुलाई में किया गया एक साफ्टवेयर अपडेट जिम्मेदार था। इस गड़बड़ी के चलते कंपनी के नेटवर्किंग गेटवे के 80 प्रतिशत से अधिक सर्वर ठप हो गए थे।
आउटलुक समेत माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई सेवाएं करीब 18 घंटे तक प्रभावित रहीं। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी चार्ल्स लमाना ने सोमवार को इस आउटेज के पीछे तीन कारणों का खुलासा किया।



