जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए मोहरे सजाने की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के बाद संकेत है कि कांग्रेस इस बार समाजवादी पार्टी से ठीक ठाक हिस्सेदारी की मांग करेगी।
राजनीतिक गलियारों में यह उत्सुकता इसलिए भी उफान मार रही है, क्योंकि पिछले कुछ समय से राहुल गांधी ने खुद को राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी राजनीति के एजेंडे का झंडाबरदार साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।