राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर फैसला जीत की संभावना के आधार पर ही होगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ किया कि अभी सीट बंटवारे पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। वह कांग्रेस नेतृत्व के साथ मंगलवार को प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे, हालांकि यह बैठक स्थगित हो गई।