जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने एक जटिल मामले को सुलझाते हुए सात वर्षीय मासूम बच्ची की नाक में फंसी एक बटन बैटरी को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।
मुर्शिदाबाद के बहरमपुर निवासी बच्ची को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल लाया गया था। स्वजन ने बताया कि वह बच्ची को स्थानीय चिकित्सकों को कई बार दिखाये थे, लेकिन चिकित्सक कोई बड़ी समस्या नहीं बताते हुए स्प्रे व अन्य दवाइयां देकर घर भेज दिया। लंबे समय तक बैटरी नाक के भीतर रहने के कारण बच्ची की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। हालांकि डाक्टरों ने समय रहते बैटरी निकालकर उसकी जान बचा ली।