National
'अगर किसी ने बरती कोताही तो उसकी खैर नहीं...', पढ़िए गुरुग्राम नगर निगम का फरमान, अब लापरवाही पर नपेंगे अफसर
संदीप कुमार, गुरुग्राम। नगर निगम में नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर निगमायुक्त डॉ पंकज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान
लेखक Sandeep Kumar99K पढ़े गए

संदीप कुमार, गुरुग्राम। नगर निगम में नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर निगमायुक्त डॉ पंकज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को केवल पोर्टल पर बंद करके जिम्मेदारी से बचना स्वीकार नहीं होगा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि शिकायतकर्ता की समस्या वास्तव में दूर हुई है। उन्होंने वर्ष 2018 से 2025 तक लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।



