राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की अदालत ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा छोड़कर चले जाने का आरोप लगाकर तलाक की मांग करने वाले पति की अपील खारिज कर दी है।
अदालत ने कहा कि पति अपनी पत्नी के खिलाफ क्रूरता और परित्याग के आरोपों को पर्याप्त साक्ष्य से साबित नहीं कर सके। केवल लंबे समय तक पति-पत्नी का अलग रहना तलाक देने का आधार नहीं हो सकता। इस संबंध में रांची निवासी एसएन सिंह की ओर से हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। पति ने रांची फैमिली कोर्ट के दो मई 2025 के फैसले को चुनौती दी थी। फैमिली कोर्ट ने उनकी तलाक की याचिका खारिज कर दी थी।