जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में रविवार को उस समय यात्रियों के बीच दहशत फैल गई, जब धुतरा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के ए-2 वातानुकूलित कोच से अचानक धुआं निकलने लगा।
कुछ ही देर में कोच में आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं। घटना से घबराए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18189 रविवार सुबह करीब 11 बजे चक्रधरपुर रेलमंडल के धुतरा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान ए-2 कोच में आग लग गई।