National
काशी में वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, अर्दली बाजार वाराणसी में सोमवार को महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार
लेखक Digital Desk111K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, अर्दली बाजार वाराणसी में सोमवार को महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बहादुरी से संघर्ष किया था। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। उनका त्याग, बलिदान और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।



