National
गैरसैंण के आयुष और इशिता ने खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह
संवाद सूत्र, जागरण गैरसैंण, (चमोली)। जिले के राजकीय जूनियर हाईस्कूल सालियाणा, गैरसैंण के दो विद्यार्थियों ने खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। विद्यालय के छात्र आयुष और छात्रा इशिता का चयन अंड
लेखक Kalika Prasad Sirswal110K पढ़े गए

संवाद सूत्र, जागरण गैरसैंण, (चमोली)। जिले के राजकीय जूनियर हाईस्कूल सालियाणा, गैरसैंण के दो विद्यार्थियों ने खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। विद्यालय के छात्र आयुष और छात्रा इशिता का चयन अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। उनकी उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
दोनों खिलाड़ियों का चयन देहरादून जिले के राजकीय इंटर कालेज खदरी, डोईवाला में आयोजित चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का गौरव हासिल किया।
जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती और खंड शिक्षा अधिकारी अणीनाथ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और उचित मार्गदर्शन तथा अवसर मिलने पर बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।
खिलाड़ियों की मेहनत के साथ टीम मैनेजर मंजूषा पुंडीर और कोच भागवत कोठियाल के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन का भी इस सफलता में योगदान रहा।
आयुष और इशिता की उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज शाह, ब्लाक प्रमुख दुर्गा देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिला खेल समन्वयक वीरेंद्र बिष्ट, ब्लाक खेल समन्वयक नरेंद्र कुंवर और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोजनी काला ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।