संवाद सूत्र, खैरा (जमुई)। Jamui Khaira Parsa Chhath Puja Ganga Aarti Banaras Pandits: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमुई जिले के खैरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में चारों ओर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रखंड के तमाम छठ घाटों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कई स्थानों पर भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की प्रतिमाएं स्थापित कर भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है, वहीं रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और साउंड सिस्टम से घाटों की रौनक देखते ही बन रही है।