National
उदयपुर पुलिस की बड़ी सफलता, एक ही रात में 5 मंदिरों और 3 मकानों में चोरी करने वाली गैंग का सरगना गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने मंदिरों और मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग के फरार सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी दुर्गेश उर्फ
लेखक Jagran News138K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने मंदिरों और मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग के फरार सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी दुर्गेश उर्फ दुर्गा लाल को ओगणा क्षेत्र के घने जंगलों से दबोचा।
आरोपी ने अपने साथियों के साथ एक ही रात में डांगियों का गुड़ा गांव में पांच मंदिरों और तीन बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी। गैंग के तीन अन्य सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चोरी की मूर्तियां और पूजा सामग्री बरामद कर चुकी है।



