National
सिलीगुड़ी में जंगली हाथी का आतंक, बच्चे समेत पिता को कुचला
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने देर रात शहर से सटे मिलन मोड़ इलाके में तहलका मचा दिया । सांसद के देउसी कार्यक्रम से लौट रहे गोद में बच्चा लिए एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल
लेखक Digital Desk132K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने देर रात शहर से सटे मिलन मोड़ इलाके में तहलका मचा दिया। सांसद के देउसी कार्यक्रम से लौट रहे गोद में बच्चा लिए एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।
उन्हें प्रधान नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति असम का निवासी है। हाल ही में वह अपने रिश्तेदारों से मुलाकात के लिए सिलीगुड़ी आया था। हाथी के हमले की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।



