संवाद सूत्र, जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जानसठ तहसील परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव कटिया निवासी दस्तावेज लेखक गजेंद्र सिंह ने अपने चेंबर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर साथी दस्तावेज लेखकों और अन्य लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया कि गजेंद्र सिंह सोमवार की सुबह अपने चेंबर पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।