National
कार से रौंदे गए सपा कार्यकर्ता की मौत पर मैनपुरी में भड़का गुस्सा, बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर घेरा थाना
संवाद सूत्र, किशनी (मैनपुरी)। कन्नौज के मलकंठपुर गांव में 10 नवंबर को समोसे की दुकान पर विवाद के बाद कार से रौंदे गए किशनी क्षेत्र के रहने वाले सपा कार्यकर्ता की गुरुग्राम में इलाज के दौरान मौत होने पर स्वजन और ग्रामीणों
लेखक Chandra Shekhar Gaur190K पढ़े गए

संवाद सूत्र, किशनी (मैनपुरी)। कन्नौज के मलकंठपुर गांव में 10 नवंबर को समोसे की दुकान पर विवाद के बाद कार से रौंदे गए किशनी क्षेत्र के रहने वाले सपा कार्यकर्ता की गुरुग्राम में इलाज के दौरान मौत होने पर स्वजन और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने रविवार शाम सकरावा थाने का घेराव कर हंगामा किया।
वह आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। चार थानों और आठ चौकी की पुलिस टीमों ने पहुंचकर सभी को शांत कराया।



