National
वाराणसी सहित पूर्वांचल में अगले तीन दिनों में गिर सकता तापमान, बढ़ेगी ठंड
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। रविवार की सुबह काशी धुंध की चादर में लिपटी रही। सुबह दृश्यता कम होने के कारण लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 600 मीटर रह गई
लेखक Shailesh Asthana57K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। रविवार की सुबह काशी धुंध की चादर में लिपटी रही। सुबह दृश्यता कम होने के कारण लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 600 मीटर रह गई। हालांकि, सूरज चढ़ने के साथ ही धुंध छंट गई और मौसम साफ हो गया। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान सामान्य से क्रमश: 0.3 और 1.6 डिग्री अधिक रहे।



