जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब में धान की कटाई का काम लगभग मुकम्मल होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। 15 नवंबर तक राज्य में पराली जलाने के कुल 5972 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक 2219 मामलों में पर्यावरण मुआवजा (ईसी) लगाया गया है।
इसके तहत कुल 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया, जबकि इसमें से 40 लाख 55 हजार रुपये की वसूली हो चुकी है। इसके अलावा पराली जलाने के मामलों में 1859 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 2046 किसानों के राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है।