National
मथुरा: आयकर विभाग ने 3 दिनों की छापामारी में पकड़ी बड़ी चोरी, शंंकर सेठ के नाम पर सैकड़ों करोड़ का निवेश
जागरण संवाददाता, मथुरा। वृंदावन के डालमिया बाग में 354 हरे पेड़ों की काटने के आरोप में चर्चा में आए रियल एस्टेट और होटल कारोबारी शिव शंकर अग्रवाल उर्फ शंकर सेठ समेत आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग
लेखक Vineet Kumar Mishra81K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। वृंदावन के डालमिया बाग में 354 हरे पेड़ों की काटने के आरोप में चर्चा में आए रियल एस्टेट और होटल कारोबारी शिव शंकर अग्रवाल उर्फ शंकर सेठ समेत आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की तीन दिन तक चली छापेमारी में बड़े पैमाने पर कर चोरी का पर्दाफाश हुआ है। 21 ठिकानों पर हुई छापेमारी में मथुरा-वृंदावन के कई बड़े कारोबारियों के लेनदेन के सुबूत भी मिले हैं।



