National
कबाड़ बताई गई मशीन ने 15 साल बाद बनाई बर्फ, नेशनल गेम्स और स्कीइंग में बर्फ की कमी होगी दूर
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। औली में 2011 में करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीन का सफल ट्रायल हुआ। डेढ़ दशक से बंद इस मशीन को तकनीकी विशेषज्ञों ने कबाड़ बताया था।
लेखक Devendra Rawat33K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। औली में 2011 में करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीन का सफल ट्रायल हुआ। डेढ़ दशक से बंद इस मशीन को तकनीकी विशेषज्ञों ने कबाड़ बताया था।
अब इसके चलने से गढ़वाल मंडल विकास निगम, पर्यटन विभाग और स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है। उम्मीद है कि नेशनल गेम्स, प्रशिक्षण और अन्य आयोजनों के दौरान औली के स्कीइंग स्लोप पर बर्फ की कमी दूर की जा सकेगी।



