जागरण संवाददाता,पटियाला। भारत की पहली डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। पटियाला नगर निगम कमिश्नर पूजा स्याल ग्रेवाल ने सेल्फ इन्यूमरेशन की आधुनिक सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत के नागरिक 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ही आनलाइन माध्यम से अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करवा सकेंगे।