जागरण संवाददाता, पटना। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर इसकी तैयार शुरू कर दी गई है।
नई प्रक्रिया के तहत अब शिक्षकों की हाजिरी आंखों की रेटिना स्कैन के जरिए बनेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के 'अटेंडेंस एप' का इस्तेमाल करना होगा। शिक्षकों को मोबाइल फोन से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।