National
रांची विश्वविद्यालय का पब्लिकेशन डिवीजन ठप, 4 साल में सिर्फ एक एनुअल रिपोर्ट का हुआ प्रकाशन
जागरण संवाददाता, रांची। बड़े-बड़े दावों के साथ शुरू हुआ रांची विश्वविद्यालय का पब्लिकेशन डिवीजन अब सिर्फ कागज पर रह गया है। 2022 में धूमधाम से उद्घाटन हुआ। लेकिन उसके बाद सिर्फ एक पुस्तक वो भी एक एनुअल रिपोर्ट का प्रकाशन
लेखक Diwaker Singh75K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। बड़े-बड़े दावों के साथ शुरू हुआ रांची विश्वविद्यालय का पब्लिकेशन डिवीजन अब सिर्फ कागज पर रह गया है। 2022 में धूमधाम से उद्घाटन हुआ। लेकिन उसके बाद सिर्फ एक पुस्तक वो भी एक एनुअल रिपोर्ट का प्रकाशन हुआ और फिर डिवीज़न पर ताला लग गया।
आज स्थिति यह है कि डिवीज़न कार्यालय तो चल रहा है, लेकिन कोई जर्नल नहीं छप रहा है, न ही छात्रों के लिए कोर्स से संबंधित कोई सामग्री प्रकाशित हो रही है। इस दौरान रांची विवि में दो कुलपति बदल गए, लेकिन किसी का ध्यान इस पब्लिकेशन डिवीजन की तरफ नहीं गया।



