National
ग्रेटर नोएडा में आज प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत, लोगों में दिख रहा खासा उत्साह
अजब सिंह, ग्रेटर नोएडा। जिले में आज प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा पहुंचेगी। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में यात्रा का भव्य स्वागत होगा।
लेखक Ajab Singh173K पढ़े गए

अजब सिंह, ग्रेटर नोएडा। जिले में आज प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा पहुंचेगी। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में यात्रा का भव्य स्वागत होगा।
यात्रा मौजूदा समय में अलीगढ़ के खैर में है। जहां से यह बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के खुर्जा होते हुए जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में 17 सदस्यीय दल शामिल है। इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, साइकिल के प्रयोग और प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।



