संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर )। Chhath Puja in USA: बिहार की पावन माटी से उपजा लोक आस्था का महापर्व छठ अब भौगोलिक सीमाओं को लांघकर सात समंदर पार संयुक्त राज्य अमेरिका में भी अपनी गहरी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक छाप छोड़ रहा है।
अपनी मातृभूमि से हजारों किलोमीटर दूर रहने के बावजूद भारतीय अपनी संस्कृति, जीवन मूल्यों और सनातन परंपराओं को पूरी जीवंतता के साथ सहेजने में जुटे हैं।