जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना नदी पर संचालित किए जा रहे राजधानी के पहले इलेक्ट्रिक क्रूज को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। सफारी शुरू होने के दूसरे दिन 230 लोगों ने सफर का आनंद लिया। यह संख्या पहले दिन के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा रही।
सफर का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली के दिल वालों के साथ गाजियाबाद, नोएडा व गुुरुग्राम से भी लोग आ रहे हैं। जल्द ही क्रूज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने जा रही है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि यमुना में दूसरा क्रूज फरवरी-मार्च 2027 तक आ सकता है।