जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला में क्रिसमस से लेकर नए साल तक रिज मैदान पर होने वाले विंटर कार्निवाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इस बार कार्निवाल कितने दिन तक चलेगा, इसमें कौन-कौन से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे और कार्यक्रमों का स्वरूप क्या रहेगा, इन सभी पहलुओं पर इसी सप्ताह होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विंटर कार्निवाल को अंतिम रूप देने की तैयारी है। नगर निगम प्रशासन की ओर से इसकी प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।