जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली बाद लोगों की वापसी शुरू हो गई है। रेलवे प्रशासन ने गुरुवार से स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। ऐसे यात्रियों ने तत्काल का सहारा लेना चाहा लेकिन वहां से भी कंफर्म टिकट नहीं मिला।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कुछ ट्रेनों में यात्रियों की प्रतीक्षा सूची देखकर अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। हालांकि गुरुवार की सुबह एक बार फिर तत्काल टिकट के लिए बड़ी संख्या में यात्री कंफर्म टिकट के लिए प्रयास करेंगे।