National
धनबाद के सरकारी स्कूलों के 64,675 विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त स्टूडेंट डायरी, सत्र 2026-27 से होगी शुरुआत
जागरण संवाददाता, धनबाद। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब निजी स्कूलों की तर्ज पर जिले के सरकारी विद्यालयों में भी छठी से आठवीं तक के 64,675 विद्यार्थ
लेखक Ashish Singh124K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब निजी स्कूलों की तर्ज पर जिले के सरकारी विद्यालयों में भी छठी से आठवीं तक के 64,675 विद्यार्थियों को सत्र 2026-27 से निश्शुल्क स्टूडेंट डायरी उपलब्ध कराई जाएगी।
कुल विद्यार्थियों में 33,670 लड़कियां और 31,005 लड़के शामिल हैं, जिन्हें यह डायरी निश्शुल्क प्रदान की जाएगी। डायरी स्कूल से घर तक मजबूत सेतु बनेगी। यह डायरी छात्र, शिक्षक और अभिभावक के बीच संवाद का सबसे मजबूत माध्यम बनेगी।



