National
करनाल में कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
जागरण संवाददाता, करनाल। घोघड़ीपुर रोड पर मंगलवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार 58 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित क
लेखक Rakesh Chauhan131K पढ़े गए
-1794420799887.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, करनाल। घोघड़ीपुर रोड पर मंगलवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार 58 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-16 निवासी मृतक नरेश कुमार की बड़ौता गांव में गुप्ता किराना स्टोर के नाम से दुकान थी।



