National
हिसार सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय शिवम की मौत, बस चालक पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार के डाबड़ा चौक पुल के पास पांच नवंबर को सड़क हादसे में घायल हांसी के गांव पुठी मंगल खां निवासी शिवम (22) ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने प्राइवेट ब
लेखक Amit Dhawan135K पढ़े गए
-1794420989067.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार के डाबड़ा चौक पुल के पास पांच नवंबर को सड़क हादसे में घायल हांसी के गांव पुठी मंगल खां निवासी शिवम (22) ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने प्राइवेट बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के अनुसार, शिवम बाइक पर था, तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। बुधवार को नागरिक अस्पताल के डेडहाउस में डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।



