डिजिटल डेस्क, रायपुर। करीब 10 साल पहले अपने बेटे की हत्या में निरंजन पाल के शामिल होने के संदेह ने विनोद दांडेकर के मन में ऐसी रंजिश पैदा की कि उसने साथी राजा नायडू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने निरंजन को कमल विहार सेक्टर-13 के सुनसान इलाके में बुलाया। पहले उसे शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए उसके कपड़े उतारकर जला दिए। शव को मेनहोल (गटर) में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। वहीं, मृतक की एक्टिवा को मुजगहन क्षेत्र में बाकल नदी के पास छिपा दिया।