National
भिवानी में तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला, शिक्षिका की मौत; पति की हालत गंभीर
जागरण संवाददाता, भिवानी। गांव खरक कलां के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की मां और निजी स्कूल की शिक्षिका सोनिया 32 की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पति हितेश
लेखक Shiv Kumar105K पढ़े गए
-1794422610247.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, भिवानी। गांव खरक कलां के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की मां और निजी स्कूल की शिक्षिका सोनिया 32 की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पति हितेश 37 की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
संयोग से वहां से गुजर रहे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी ने घायलों को देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और पायलट वाहन से दोनों को भिवानी के निजी अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतका के देवर मुकेश के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन कब्जे में ले लिया है।



