संवाद सहयोगी, शाहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय महक गुप्ता और उसके तीन वर्षीय बेटे विहान की मौत हो गई। इस हादसे में महक के पति 28 वर्षीय रोबिन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहाबाद निवासी गुप्ता परिवार अपनी थार गाड़ी से हाइवे स्थित मन्नत हवेली ढाबे पर खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे।
रात करीब 10 बजे उनकी तेज गति से दौड़ रही थार गाड़ी जब रतनगढ़ गांव के समीप पहुंची तो एक ट्राले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में महक और विहान की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे रोबिन गंभीर रूप से घायल हो गए।