जागरण संवाददाता, हिसार। दीपावली की रात आठ बजे पीरांवाली गांव के पास ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार ओवरब्रिज से नीचे गिरने से घायल हो गया। राहगीर घायल हालत में सरसाना निवासी 27 वर्षीय अनिल को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज अग्रोहा रेफर कर दिया।
वहां से पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। फिर स्वजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। मंगलवार दोपहर बाद दोबारा से उसे पीजीआइ लेकर जा रहे थे, रास्ते में अनिल ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह सदर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।