National
रोहतक में तेज रफ्तार कार ने किसान को मारी टक्कर, मौके पर मौत
संवाद सहयोगी, महम। क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। फिलहाल शहर थाने की पुलिस केस दर्ज कर दुर्घटना के बाद भग गए कार चालक की तलाश में जुट गई है। मृतक की पहचान खरकड़ा के 52 वर्षीय वि
लेखक Priya Panwar195K पढ़े गए
-1794421721930.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, महम। क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। फिलहाल शहर थाने की पुलिस केस दर्ज कर दुर्घटना के बाद भग गए कार चालक की तलाश में जुट गई है।
मृतक की पहचान खरकड़ा के 52 वर्षीय विरेन्द्र के रूप में हुई है।
मृतक की पहचान खरकड़ा के 52 वर्षीय विरेन्द्र के रूप में हुई है।
इस बारे में राहुल ने बताया कि मंगलवार रात उसके पिता विरेंद्र ट्रैक्टर के पीछे ट्राला जोड़कर सिसर-महम रोड पर साइड में खड़ा किए हुए थे। इसमें कंबाइन हार्वेस्टर लोड होनी थी। करीब 9 बजे सिसर की तरफ से आई तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने ट्राले के पीछे खड़े उनके पिता को टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में महम के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



