National
अंबाला में भैया दूज पर बहन के घर जा रहे बाइक सवार परिवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, युवक की मौत
संवाद सहयोगी, मुलाना। भैया दूज पर बहन के घर टीका लगवाने जा रहे एक परिवार को धीन बस अड्डे के पास गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उ
लेखक Kuldeep Singh Chahal34K पढ़े गए
-1794422013637.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, मुलाना। भैया दूज पर बहन के घर टीका लगवाने जा रहे एक परिवार को धीन बस अड्डे के पास गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजीव कुमार निवासी धौड़ंग (यमुनानगर) ने बताया कि अमित कुमार उसका साला है। यमुनानगर के गांव बागं का माजरा करेहड़ा खुर्द निवासी अमित कुमार मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मोटरसाइकिल पर पत्नी रीना देवी और आठ वर्षीय बेटे प्रतीक के साथ अंबाला के घसीटपुर जा रहे थे।



